हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना कब जरूरी नहीं है?

हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना कब जरूरी नहीं है?

सेहतराग टीम

रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए कई एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी गयी है। इनमें एक है हैंड वाश करना है। आज के समय महामारी में लोग  हैंड वाश, सोप और हैंड सैनिटाइजर का यूज कर रहे हैं। हालांकि हैंड सैनिटाइजर का लगातार इस्तेमाल नुकसानदेह भी हो सकता है। वैसे आपको हैंडसैनिटाइजर का इस्तेमाल रोज करना है, लेकिन सिमित मात्रा में करना है। आइए इसी के बारे में जानते हैं कि आपको कब-कब हैंडसैनिटाइजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किन परिस्थितियों में हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए

  • अक्सर देखा जाता है कि लोग हर आधे घंटे में हैंड वाश या हैंड सैनिटाइज करते हैं। लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि अगर आप किसी चीज अनचाही वस्तु को नहीं छूते हैं तो आपको हैंडसैनिटाइजर यूज करने की जरूरत नहीं है। इसके बदले आप नार्मल पानी से हाथ धो सकते हैं।
  • अगर आपके हाथ बहुत गंदे हो या आप गार्डन में खेलते हैं, गार्डेनिंग करते हैं या साफ-सफाई करते हैं तो हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की कोई आवश्यकता नहीं है। ऐसे में आप अपने हाथों को साफ पानी से धोएं और फिर हैंड सोप से धोएं।
  • जब आपक कहीं बाहर जाएं और कोई आपके सामने छींकता है तो हैंड सैनिटाइजर यूज करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए जरूरी है कि जब आप कहीं बाहर जाएं तो मास्क पहनकर रखें, क्योंकि छींकने के बाद कोरोना वायरस का संक्रमण हवा में फैल जाता है। यह सांस के माध्यम से शरीर में जाकर व्यक्ति को संक्रमित करता है।
  • बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और बुखार होने का खतरा अधिक रहता है। ये लक्षण कोरोना वायरस के लक्षणों से मिलता-जुलता है। ऐसे में जब भी आपको फ्लू हो तो घर से बाहर न निकलें और हैंड सैनिटाइजर के बदले टिसू का अधिक इस्तेमाल करें।

 

इसे भी पढ़ें-

एल्काइन युक्त पानी पीने से बढ़ती है इम्यूनिटी, जानें और क्या फायदे होते हैं

डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना महामारी और इसकी वैक्सीन से जुड़े अहम सवालों के जवाब दिए, पढ़ें

Special Report: गैर संक्रमित बीमारियों पर भारी पड़ता कोरोना

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।